रांची| अखिल भारतीय दर्शन परिषद का 69वां तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दर्शनशास्त्र विभाग, रांची विवि द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें देश के 19 राज्यों के 121 विवि से लगभग 200 दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर और 400 शोधार्थी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन रविवार को आधा दर्जन से अधिक तकनीकी सेशन आयोजित किए गए। इसका जाने-माने दार्शनिकों ने अध्यक्षता की। आयोजन सचिव और विभाग अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस अधिवेशन में विभिन्न विभागों में लगभग 500 प्रतिभागियों द्वारा आलेखों की प्रस्तुति की गई और 21 व्याख्यान मालाओं को प्रस्तुत किया गया। अधिवेशन का समापन 24 मार्च को आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों में प्रस्तुत किए गए आलेखों में से सर्वश्रेष्ठ आलेखों को पुरस्कृत किया जाएगा।