रांची यूनिवर्सिटी में नीड बेस्ड लेक्चरर नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में रजिस्ट्रार डॉ. गुरुचरण साहू ने नोटिफिकेशन जारी किया है। बताते चलें कि तीन दिन पहले उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी 10 विवि को नीड बेस्ड लेक्चरर नियुक्ति प्रोसेस स्थगित करने को लेकर पत्र भेजा गया था। रांची विवि के मॉडल कॉलेजों और महिला कॉलेजों में एक भी शिक्षक नहीं है। कई कॉलेजों में आधा दर्जन विषयों में शिक्षक नहीं है।


