रांची रेल मंडल को जोनल स्तर पर मिला पंक्युएलिटी शील्ड, रेलकर्मी सम्मानित

रांची | बोर्ड, जोनल और मंडल स्तर पर रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्यालय गार्डेन रीच, कोलकाता में हुए समारोह में दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने पुरस्कार दिए। रांची रेल मंडल को जोनल स्तर पर पंक्युएलिटी शील्ड मिला। रांची स्टेशन और बोकारो स्टील सिटी स्टेशन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ रखरखाव वाले स्टेशन का पुरस्कार दिया गया। हटिया कोचिंग डिपो को बेस्ट कोचिंग डिपो शील्ड दिया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले रांची रेल मंडल के दो अधिकारियों अनिल कुमार व अशोक कुमार सिंह समेत 13 रेलकर्मियों को भी सम्मानि​त किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि दी गई। समारोह में रांची रेल मंडल के प्रबंधक जसमीत सिंह बिंद्रा, वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *