रांची | रांची यूनिवर्सिटी में बीएड सेशन 2024-26 का रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोसेस शुरू है। कॉलेजों द्वारा तीन मार्च तक रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा किया जा सकता है। वहीं प्रति स्टूडेंट्स 300 रुपए विलंब शुल्क के साथ 10 मार्च तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रार डॉ. गुरु चरण साहू द्वारा इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।


