रांची | रांची यूनिवर्सिटी द्वारा छोटानागपुर लॉ कॉलेज का एलएलबी फर्स्ट, थर्ड, 5वें सेमेस्टर के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए। इसमें पास और प्रमोटेड छात्रों के क्रमांक हैं। यह परीक्षा इसी साल जनवरी माह में आयोजित की गई थी। यह जानकारी प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. विकास कुमार ने दी। इधर, इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज और छोटानागपुर लॉ कॉलेज के एलएलएम थर्ड सेमेस्टर के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए।


