रांची समेत 15 जिलों में आज भारी बारिश:18 सितंबर तक बरसेंगे बादल, राजधानी में 3 घंटे में 30 मिमी बारिश, वज्रपात से हुई मौतें

उत्तर तेलंगाना व उससे सटे क्षेत्रों में बने लो प्रेशर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखना शुरू हो गया है। रांची व आसपास के इलाके में रविवार दोपहर दो बजे से मूसलाधार बारिश हुई। शाम 5.30 बजे तक रांची में 30 मिमी बारिश हुई। आलम यह रहा कि महज तीन घंटे में 30 मिमी बारिश हो गई। इस वजह से अलबर्ट एक्का चौक, कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे, सेवा सदन रोड, कांके रोड सहित तमाम निचले इलाके में बारिश का पानी भर गया। शहर के कई निचले इलाके में तीन फीट तक जल-जमाव देखा गया। रांची समेत 15 जिलों में आज भारी बारिश मौसम विभाग ने बताया कि 15 से 18 सितंबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। विश्वकर्मा पूजा के दिन भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तस्वीरों में देखिए रांची में बारिश ने बिगाड़ा हाल आज रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में भारी बारिश और वज्रपात हो सकता है। 16 और 17 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को राज्य के देवघर, दुमका, गिरिडीह, जमुआ, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, चतरा और रामगढ़ जिलों में तेज बारिश की आशंका है। विभाग का कहना है कि इन जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। 17 सितंबर को मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जमुआ, पाकुड़, साहेबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने साफ कहा है कि इस दौरान नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है। आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतें इधर, ठाकुरगांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बुढ़मू प्रखंड के हेसलपिरी गांव में रविवार की शाम तेज बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई। गांव के बालगोविंद महतो (52) व उदयनाथ महतो (60) मवेशी चराकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही दोनों ठनका की चपेट में आ गए। अंचलाधिकारी सच्चिदानंद कुमार वर्मा ने कहा कि परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *