रांची सहित कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, हवा के साथ वज्रपात की संभावना

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसका असर अलग-अलग हिस्सों में दिख रहा है। एक अगस्त को मानसून का असर रांची सहित आसपास के जिलों में दिखेगा। रांची में अगले पांच अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने एक अगस्त को राज्य के उत्तरी-मध्य, उत्तर-पूर्वी भाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मतलब रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, लोहरदगा, पलामू, देवघर, दुमका सहित अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा भी चलने के आसार मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की टर्फ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक, बांदा, सिधी, रांची से होकर गुजर रही है, इसलिए अच्छी बारिश हो सकती है। इसके साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 140 एमएम बारिश धनबाद के पुटकी में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस गोड्डा और सबसे न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस लातेहार का दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *