रांची सिटी को गार्बेज फ्री सिटी बनाएं : प्रशासक

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण की शुरुआत हो रही है। इसे लेकर रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रांची को देश के शीर्ष शहरों में शामिल कराने के लिए निगम के प्रयासों में सहभागिता निभाएं एवं शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग करें। रांची शहर की रैंकिंग में गुणात्मक सुधार एवं राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एक विशेष रणनीति के तहत स्वच्छता से जुड़े प्रत्येक घटक को मजबूत करने के निर्देश दिया। रांची शहर को गार्बेज फ्री सिटी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल, सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया। मौके पर अपर प्रशासक, उप प्रशासक, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, पीएमसी के प्रतिनिधि समेत निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। दिए गए निर्देश : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत गीला व सूखा कचरे अलग अलग लें, वैज्ञानिक प्रोसेसिंग से कचरे का निस्तारण करें, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाएं, सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता बेहतर हो, जल स्रोतों की नियमित सफाई हो, नागरिक फीडबैक एवं जनभागीदारी को प्रोत्साहन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *