रांची से अब पूर्णिया के लिए भी उड़ान, कल से होगी शुरुआत

रांची से पूर्णिया के लिए नए कनेक्टिंग विमान की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान योजना के तहत यह सेवा रांची से पूर्णिया वाया कोलकाता होगी। झारखंड चैंबर के सिविल एविएशन सब कमेटी के चैयरमेन श्रवण राजगढ़िया ने बताया कि पूर्णिया के लिए विमान रांची से सुबह 7.40 बजे उड़ान भरेगा और कोलकाता पहुंचेगा। वहां से 1:40 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेगा। उसी दिन वापसी भी होगी। दोपहर 2:30 बजे पूर्णिया से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा और फिर कोलकाता से होकर रात 8:45 बजे रांची लौटेगा। रांची से पूर्णिया का सामान्य किराया 5500 से 6500 होगा। फिलहाल सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को यह सुविधा मिलेगी। बस और ट्रेन से पूर्णिया जाने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है। विमान से यह दूरी मात्र 6 घंटे में पूरी हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *