रांची होकर गुजरेगी 7 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन:दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर चलेगी 12 स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण भारत से बिहार तक कनेक्टिविटी

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रांची रेल मंडल से एक दर्जन लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें से कई ट्रेनों का संचालन शुरू भी हो चुका है। कुल सात जोड़ी ट्रेनें रांची होकर गुजरेंगी, जो सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाई जाएंगी। दक्षिण भारत से बिहार तक कनेक्टिविटी रेलवे ने इस बार दक्षिण भारत से बिहार के बीच भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जिनका संचालन रांची होकर किया जाएगा। इससे यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी और त्योहारों के दौरान टिकट की किल्लत काफी हद तक कम हो जाएगी। वहीं, जेडआरयूसीसी सदस्यों ने भी रांची होकर विशेष ट्रेनों की मांग की थी। त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। भीड़ के बावजूद इन ट्रेनों के जरिए लोगों को आसानी से घर पहुंचने का मौका मिलेगा। रेलवे का कहना है कि सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर और पर्याप्त कोच के साथ चलेंगी, ताकि यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *