अमृतसर| गीता सेवा समिति की ओर से गीता भवन में समारोह का आयोजन किया। जिसमें राइजिंग सन इनर व्हील 307 की कोषाध्यक्ष नीरा गांधी मुख्य रूप से पहुंची। उन्होंने समिति को सिलाई मशीन भेंट की। इस मौके पर समिति के सभी सदस्यों की ओर से उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर गीता भवन में सिलाई, कढ़ाई श्वाति ब्यूटीशियन का कोर्स सिखाने वाली लड़कियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इस मौके पर सुमेश महाजन ने गांधी को समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस मौके पर विजय महाजन, बंसीलाल, रेनू वाला, श्वाति कपूर, बबली, शीतल, हरजोत कौर आदि मौजूद रहे।


