भास्कर न्यूज | जालंधर राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब और मनजीत क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में राइजिंग स्टार क्लब ने पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मनजीत क्रिकेट क्लब ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए राइजिंग स्टार के बल्लेबाजों ने धुआंधार प्रदर्शन किया। मैच के हीरो विक्की रहे, जिन्होंने मात्र 30 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। उनका बखूबी साथ उदय (26 गेंदों में 35 रन), रिंकू (21 गेंदों में 28 रन) और राहुल ने दिया। राहुल ने अंत में 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बल्लेबाजी के अलावा राहुल ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा और महत्वपूर्ण तीन विकेट चटकाए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन (25 रन और 3 विकेट) के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम ने खुशी जाहिर की। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब, मनजीत क्रिकेट क्लब के बीच मैच में खिलाड़ी।


