बिलासपुर| राइस मिल से 1 लाख 55 हजार रुपए चोरी व सोसायटी में आग लगाने वाले को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों काम एक ही व्यक्ति ने किया था। घटना बिल्हा क्षेत्र में हुई थी। ग्राम गुमा में अनीश अग्रवाल (24) की राइस मिल है। उनके ऑफिस से 1 लाख 55 हजार रुपए व मोबाइल चोरी हो गई थी। पुलिस चोरों की तलाश में थी। मंगलवार को साइबर टीम व बिल्हा पुलिस ने गायब हुए मोबाइल में चल रहे सिम नंबर के आधार पर रितेश यादव (20) झल्फा को थाना लाकर पूछताछ किया तो उसने राइस मिल से कैश व मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। एक माह पहले चोरी की नीयत से मुढ़ीपार के सोसायटी मे घुसा था और पैसा नहीं मिलने पर चावल की बोरियों में आग लगा दी थी। आरोपी से कब्जे से चोरी के 10 हजार 600 रुपए व मोबाइल बरामद हुआ।


