कोटा में राउंड टेबल इंडिया द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘विंटर वंडरलैंड 2025’ का पोस्टर बुधवार को विधिवत रूप से लॉन्च किया गया। यह आयोजन 22 और 23 दिसंबर को कोटा के सिटी पार्क में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ओरिलाइट लाइफ स्पेसेस रहेंगे।
पोस्टर विमोचन अवसर पर प्रेम भाटिया, विवेक राजवंशी, एरिया चेयरमैन धर्मवीर पाण्डेय, चेयरमैन रोहिताब सोनी, सचिव निखिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शुभदीप शर्मा, उपाध्यक्ष मुकुल जैन सहित राउंड टेबल इंडिया के कई सदस्य मौजूद रहे। चेयरमैन रोहिताब सोनी ने बताया कि विंटर वंडरलैंड से प्राप्त होने वाली संपूर्ण धनराशि महावीर नगर स्थित गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए कक्षा-कक्षों और टॉयलेट निर्माण में खर्च की जाएगी। यह आयोजन न केवल क्रिसमस की खुशियां साझा करेगा, बल्कि वंचित बालिकाओं की शिक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक मजबूत पहल साबित होगा। कार्यक्रम सचिव निखिल अग्रवाल और कोषाध्यक्ष शुभदीप शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विंटर वंडरलैंड में बच्चों, महिलाओं और बड़ों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गई हैं। देशभर से 18 से ज्यादा प्रसिद्ध कलाकार फन एक्टिविटीज के लिए शामिल होंगे। कार्यक्रम में मैजिशियन, बबल आर्टिस्ट, गिनीज बुक से सम्मानित ‘बुल ऑफ आर्टिस्ट’, बैंड परफॉर्मेंस, बैले डांसर्स, रूसी कलाकारों की भव्य परेड, सांता क्लॉज, रंगीन क्रिसमस मार्केट और खेलकूद गतिविधियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।


