राउत बोले- शिंदे ने CM हाउस में काला जादू किया:इसलिए फडणवीस वहां शिफ्ट नहीं हुए; फडणवीस बोले- बेटी के बोर्ड एग्जाम के बाद रहने जाएंगे

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अब तक CM हाउस ‘वर्षा’ बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं, क्योंकि उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वहां काला जादू कराया है। राउत ने आरोप लगाया कि गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में एक भैंस की बलि दी गई थी, और उसके सींग बंगले के लॉन में गाड़ दिए थे, ताकि कोई और मुख्यमंत्री न बने। यही वजह है कि फडणवीस कई महीनों से मुख्यमंत्री होने के बावजूद वहां जाने से बच रहे हैं। राउत के दावों पर फडणवीस ने कहा, मैं वर्षा बंगले में तभी शिफ्ट करूंगा जब एकनाथ शिंदे उसे खाली करेंगे। फिलहाल वहां कुछ छोटे-मोटे मरम्मत के काम भी चल रहे हैं। इसके अलावा, मेरी बेटी ने अपनी 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के बाद शिफ्ट होने की इच्छा जताई है। यही वजह है कि मैं अभी तक वहां नहीं गया। फडणवीस ने कहा, ऐसे बेबुनियाद दावों पर मेरे स्तर का व्यक्ति प्रतिक्रिया देना भी जरूरी नहीं समझता। राउत बोले- वर्षा बंगले में ऐसा क्या हुआ कि फडणवीस वहां जाने में डर रहे राउत ने कहा, ‘हम अंधविश्वास नहीं मानते, लेकिन बंगले के कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि इन सींगों पर कुछ तंत्र-मंत्र किया गया है। कहा जा रहा है कि इन्हें इस इरादे से दफनाया गया कि कोई भी नया मुख्यमंत्री ज्यादा समय तक सत्ता में न टिक सके।’ राउत ने सवाल उठाया, वर्षा बंगले में ऐसा क्या हुआ कि फडणवीस वहां जाने से डर रहे हैं? सरकार द्वारा उन्हें जो आधिकारिक निवास दिया गया है, वहां जाने में देरी क्यों हो रही है? फडणवीस परिवार को वहां रहना चाहिए। अगर वे वहां सोने को तैयार नहीं हैं, तो जरूर कोई समस्या है। वे किस बात से डर रहे हैं? आखिर वहां ऐसा क्या हुआ? इन दावों को लेकर उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो लोग ऐसे दावे कर रहे हैं, उन्हें ही इसका अनुभव होगा। ———————- संजय राउत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… राउत बोले-कांग्रेस बताए I.N.D.I.A. ब्लॉक वजूद में है या नहीं:हम अपने रास्ते चुन लेंगे, लेकिन एक बार गठबंधन टूटा तो दोबारा नहीं बनेगा शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने जनवरी में कहा था कि अगर I.N.D.I.A. ब्लॉक के सहयोगियों को लग रहा है कि अब इसका कोई वजूद नहीं है तो इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर गठबंधन सिर्फ लोकसभा के लिए था और अब इसका वजूद नहीं है तो कांग्रेस इसकी घोषणा कर दे, हम अपने-अपने रास्ते चुन लेंगे, लेकिन मैं बता दूं कि अगर एक बार I.N.D.I.A. ब्लॉक टूट गया तो दोबारा नहीं बन पाएगा, इसलिए पहले ये सोच लें कि आगे क्या होगा।’ पूरी खबर यहां पढ़ें… संजय राउत बोले- महाराष्ट्र निकाय चुनाव अकेले लड़ेंगे:कांग्रेस और शरद पवार से गठबंधन नहीं; एक दिन पहले कहा- MVA में तालमेल नहीं I.N.D.I.A. ब्लॉक में बढ़ती रार के बीच शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीते दिनों कहा कि पार्टी मुंबई और नागपुर महानगरपालिका के चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘हम मुंबई और नागपुर महानगरपालिका अपने दम पर लड़ेंगे; जो भी होगा, हमें खुद देखना होगा। उद्धव ठाकरे ने हमें संकेत दिया है। मैंने अभी-अभी हमारे नागपुर शहर अध्यक्ष प्रमोद मनमोड़े से इस बारे में चर्चा की है।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *