राकेश पूनियां, कमलेश चेजारा और मोनिका चौधरी का अभिनंदन:तहसीदार बनने पर हुआ सम्मान, विधायक राजेन्द्र भांबू ने किया सम्मानित

झुंझुनूं कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीक्षक राकेश पूनियां को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत होने पर सम्मान किया गया है। साथ ही कमलेश चेजारा और मोनिका चौधरी को भी तहसीलदार के पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में सम्मानित किया गया। विधायक राजेन्द्र भांबू, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य विशम्भर पूनियां, चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़, सूरजगढ नगरपालिका चैयरमेन सेवाराम गुप्ता तथा भाजपा नेता पवन मांवडिया, कमलकांत शर्मा, सरोज श्योराण और मुकेश पातुसरी ने सम्मान किया। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने साफा और माला पहनाकर किया सम्मान कलेक्ट्रेट परिसर में एक और सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपने साथियों राकेश पूनियां, कमलेश चेजारा और मोनिका चौधरी को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत होने पर साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र फौजी, विपिन भांबू, वरिष्ठ निजी सचिव रामसिंह पूनियां, विकाश डारा, पवन नूनियां, नवीद खान, कमलेश सैनी, सुनिता थाकन, अरविन्द कुमार, आलम शेर, राजेश देग, ओमप्रकाश मीणा, विवेक साहरण, शिवदयाल सैनी, कर्मवीर खीचड़, तन्य सिंह, तेजपाल, रोहिताश मीणा, संदीप शर्मा, इरफान, योगेश धुपिया, अनिल राहड़, उप विधि धर्मपाल शर्मा, प्रदीप चाहर और बाबुलाल सैनी, राकेश सैनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *