हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कड़ोला गांव के पास राखड़ से भरे एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोकरापानी थाना सिराली निवासी 50 वर्षीय राजेश पिता चिरोंजी लाल के रूप में हुई है। वह कड़ोला गांव से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान खंडवा की तरफ से आ रहे ट्रक (PV11DP6113) ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से शव को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाने ले आई है। ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।


