भास्कर न्यूज | अमृतसर माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित खंडवाल पिशोरी नगर में 6 दिवसीय ‘सफर ए शहादत गुरमत समागम करवाया जा रहा है। पिशोरी नगर के गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब में करवाए जा रहे समागम में रागी और ढाडी जत्थों ने साहिबजादों की शहादत की गाथाएं सुनाईं। प्रधान मनजीत सिंह और संगत के सहयोग से करवाए जा रहे ‘सफर ए शहादत’ गुरमत समागम में ब्लेड डोनेशन और मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया। शाम 6 से रात साढ़े 10 बजे तक चले गुरमत समागम में श्री हेमकुंड साहिब के हेड ग्रंथी मिलाप सिंह, भाई नरिंदर सिंह बीबी कौलां जी भलाई केंद्र, भाई गुरचरण सिंह बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ने अपनी वाणी से सिखों की शहादत की गाथाएं सुनाईं। इसी दौरान गुरुद्व्रारा साहिब कमेटी की तरफ से ब्लेड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 25 लोगों ने अपना खूनदान किया। इस मौके पर गोबिंद राम, बेअंत राम, हरदीप सिंह, प्यारा सिंह, विद्या राम, सरुप चंद समेत कई सेवादारों ने अपनी भरपूर सेवा निभाई।


