राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता:महिला प्रकोष्ठ ने छात्राओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया

डीडवाना के गवर्नमेंट बांगड़ कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ द्वारा रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, सौंदर्यबोध, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल डॉ. मनीषा गोदारा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रचनात्मक क्षमताओं को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. गोदारा ने महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रयोगशाला सहायक रेखा और मनीषा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों की कृतियों का रंग संयोजन, विषयवस्तु और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। मेहंदी प्रतियोगिता के लिए प्रो. सुमन गोदारा और प्रो. सुनीता निर्णायक थीं, जिन्होंने मेहंदी डिजाइन की सृजनात्मकता, स्वच्छता और कलात्मकता को परखा। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह और सकारात्मकता का वातावरण रहा। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. अंतिमा अग्रवाल, डॉ. तृप्ति सिंघल, प्रो. मोनिका और प्रो. गरिमा धिवा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *