राजगढ़ के 7 वर्षीय मुदित शर्मा ने रचा गणितीय कीर्तिमान:5 मिनट में 61 जोड़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

राजगढ़ जिले के 7 वर्षीय मुदित शर्मा ने रविवार को गणित के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। मुदित, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा के नाती और गुरुग्राम निवासी डॉ. वसुधा शर्मा एवं नितिन शर्मा के बेटे हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड एक प्रतिष्ठित संस्था है जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभाओं को मान्यता देती है। संस्था के पैनल के समक्ष मुदित शर्मा ने 5 मिनट के भीतर दो अंकों वाली कुल 61 संख्याओं का मौखिक रूप से जोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें आधिकारिक प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। मुदित शर्मा ने इससे पहले भी गणित इंटरनेशनल ओलंपियाड और यूएसए बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनकी इस नवीनतम उपलब्धि के आधार पर, उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी पंजीकृत किया गया है, जिससे भविष्य में एक और बड़ी सफलता की उम्मीद है। मुदित की इस सफलता पर उनके परिवारजनों और राजगढ़ जिले के नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कम उम्र में गणित के क्षेत्र में यह उपलब्धि जिले और प्रदेश के लिए एक प्रेरणा मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *