राजगढ़ जिला हॉस्पिटल के एसएनसीयू (SNCU) वार्ड के पास बने रेन बसेरे में मंगलवार की रात एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। घटना शाम लगभग 6:30 बजे की है। लोगों ने बुजुर्ग को रजाई ओढ़कर सोते हुए देखा। आशंका होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत राजगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अस्पताल परिसर में ही करता था गुजारा मृतक बुजुर्ग लंबे समय से जिला अस्पताल परिसर में ही रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह आसपास से खाना मांगकर खाता था और रात में परिसर में कही भी सो जाता था। रेन बसेरे में वह अक्सर ठहरता था। शिनाख्त में जुटी पुलिस पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि बुजुर्ग की पहचान की जा सके और उसके परिवार से संपर्क किया जा सके।


