राजगढ़ की सिविल लाइन कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक घर के पोर्च से दो बाइक चोरी हो गई। घटना की सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चार नकाबपोश चोर दिख रहे है। चोर करीब 15 मिनट तक कॉलोनी में घूमते नजर आए। चोरों करीब 10 से अधिक घरों की रेकी की। इसके बाद शरीफ उद्दीन पप्पू भाई के मकान को निशाना बनाते हुए उनके किरायेदार हरिशंकर और सर्जन सिंह की बाइक चुरा लीं। सुबह जब दोनों किरायेदार काम पर जाने के लिए निकले, तो बाइकें गायब मिलीं। पीड़ितों ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।


