राजगढ़ में डकैती और अस्पताल आग पर कांग्रेस का विरोध:कानून-व्यवस्था विफलता का आरोप, कलेक्टर को कल ज्ञापन सौंपेगी पार्टी

राजगढ़ नगर में हाल ही में हुई डकैती की वारदात और जिला चिकित्सालय के औषधि केंद्र में लगी आग की घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन दोनों मामलों को गंभीर लापरवाही और कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नगर में बढ़ती आपराधिक घटनाएं आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। उनका आरोप है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन विफल रहा है। वहीं, जिला अस्पताल के औषधि केंद्र में लगी आग ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। इस घटना में महत्वपूर्ण दवाइयों और अभिलेखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रियव्रत सिंह इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, ज्ञापन के माध्यम से दोषियों पर सख्त कार्रवाई, अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की जाएगी। यह ज्ञापन कल दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय राजगढ़ में सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *