राजगढ़ में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी:गांव में लोग एकत्रित हुए, मौके पर पुलिस बल तैनात

राजगढ़ के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के भादाहेड़ी गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई। घटना का पता लेने पर ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर स्थिति देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर खिलचीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ की। गांव के एक युवक ने बताया कि उसके दादा मांगीलाल वर्मा जब वहां से गुजर रहे थे, तब उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने गांव के लोगों को जानकारी दी, जिससे ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिमा के पास तीन से चार पत्थर पड़े हुए मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, सतर्कता के लिहाज से खिलचीपुर सहित आसपास के थाना क्षेत्रों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *