राजगढ़ जिले के माचलपुर में एक व्यक्ति के ट्रैक्टर की चोरी में उसका खुद का दामाद ही मुख्य आरोपी निकला। बदेसिंह सौंधिया के 7 लाख रुपए के महिंद्रा ट्रैक्टर की चोरी 7 जनवरी की रात को हुई थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक गौरीलाल सौंधिया फरियादी का दामाद है। वहीं दूसरा आरोपी उसका सहयोगी मनोहर है। पूछताछ में गौरीलाल ने बताया उसने अपने ससुर को नुकसान पहुंचाने की नीयत से यह वारदात की। थाना प्रभारी टीआई जितेंद्रसिंह मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद चोरी किया गया ट्रैक्टर (MP39ZA2554) बरामद किया गया। कोर्ट ने भेजा जेल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल राजगढ़ भेज दिया गया। इस कार्रवाई में एसआई हुकुम सिंह काकरवाल, एएसआई राधेश्याम ठाकुर समेत टीम का योगदान रहा।


