राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। यह निर्णय जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। घोषित अवकाशों में 12 मार्च 2026, गुरुवार को उर्स बाबा बदरूद्दीन; 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महानवमी; और 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को धनतेरस शामिल हैं। इन तीनों तिथियों पर संपूर्ण राजगढ़ जिले में शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य शासकीय प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहेंगे। प्रशासन का मानना है कि इन स्थानीय अवकाशों से नागरिकों को धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे जिले में सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा। कलेक्टर कार्यालय ने सभी संबंधित विभागों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।


