राजधानी, तेजस समेत 41 ट्रेनें लेट:कोहरे के कारण कानपुर में ट्रेनें 8-8 घंटे हो रही लेट, 1000 से ज्यादा टिकटें हुई कैंसिल

भीषण सर्दी और कोहरे का असर अब ट्रेनों के संचालन में लगातार देखने को मिल रहा है। ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम ट्रेनों के साथ ही वंदेभारत, श्रमशक्ति और राजधानी जैसी ट्रेनें भी 5-8 घंटे देरी से चल रही हैं। सोमवार को 41 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से कानपुर पहुंची और लोगों को परेशान होना पड़ा। सोमवार को कानपुर आने वाली और कानपुर से पास होने वाली कई ट्रेनें 8 से 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिसके कारण लगातार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्री टिकटें भी कैंसिल करा रहे हैं। हर दिन 1000 से 1500 तक टिकटें कानपुर से कैंसिल कराई गई हैं। तेजस 8, वंदेभारत 7 घंटे हुई लेट कानपुर में शनिवार को कई ट्रेनें 8 घंटे तक देरी से पहुंची तो कई 6-6 घंटा देरी से प्लेटफार्म पर आई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें अभी भी देरी से चल रही हैं, जो दोपहर तक देरी से पहुंचेंगी। इसमें हमसफर एक्सप्रेस सोमवार को 5 घंटे देरी से कानपुर पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस को रविवार रात 11:50 पर बानपुर आना था, जो सोमवार को सुबह 5:12 बजे सेंट्रल पर पहुंची। तेजस एक्सप्रेस (82502) को रविवार रात 8:35 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन सोमवार सुबह 5:21 बजे कानपुर पहुंची है। वहीं वंदेभारत (22416) को शाम 7:08 बजे पहुंचना था। यह 7 घंटे देरी से रात 2 बजे पहुंची। ट्रेन लेट होने के कारण परेशान हुए यात्री कोहरे के कारण वंदेभारत, अमृत भारत, राजधानी जैसी ट्रेनें भी 3-4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्री भीषण सर्दी में प्लेटफार्म पर परेशान होते रहे। ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुरते रहे और जब उनकी ट्रेन आई तो वह ट्रेन में चढ़े। वहीं ट्रेन के घंटों लेट होने के कारण सोमवार सुबह लगभग 600 यात्रियों ने अपनी टिकट कैंसिल करा दी है। वहीं अभी भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जो दोपहर तक कानपुर पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण लोग लगातार ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *