राजधानी में बढ़ेगा तापमान:तूफान दितवाह का हल्का असर रायपुर में बादल छाने की संभावना

साइक्लोन दितवाह रविवार को ​तमिलनाडु, दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटों से टकराया। इसका हल्का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला। रायपुर में दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल देखने को मिले। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर में बादल छाए रहे। बस्तर में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। चक्रवाती तूफान के चलते मौसम में अगले दो से तीन दिनों तक बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर की मौसम विज्ञान डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि मानें तो प्रदेश में तूफान का ज्यादा असर नजर नहीं आएगा। बस्तर के कुछ इलाकों में इसका थोड़ा बहुत असर देखने को मिल सकता है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज की गई। रायपुर में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिन 28 डिग्री से 29 डिग्री तक रहेगा अधिकतम पारा
रायपुर के मौसम की बात करें तो अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 28 से 29 ​डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के पूर्वानुमान के अनुसार 5 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 16 से 14 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *