रांची| रांची में शराब दुकानों के हैंड ओवर टेकओवर की प्रक्रिया से पहले ऑडिट शुरू कर दिया गया है। शराब दुकानों में वित्त विभाग की टीम ऑडिट कर रही है। मंगलवार को रांची में स्थित शराब दुकान डोज का ऑडिट शुरू हुआ। ऑडिट के दौरान यह देखा जा रहा है कि शराब दुकान में कितने का मॉल आया। कितने का सेल हुआ। शराब दुकानों ने कितनी राशि जमा कराई। शराब दुकानों में नगद के अलावा राशि अॉन लाइन, पॉश मशीन व ड्राफ्ट से भी लिया जाता है। इसलिए पूरी गहराई से इस मामले की जांच की जा रही है कि कही कोई गड़बड़ी न हो।


