राजनगर में आंधी तूफान और ओलावृष्टि से रबी फसल को हुआ नुकसान

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड के ईचा गांव में तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की रबी फसल को भारी क्षति पहुंची है। कई जगह पेड़ गिरे हैं। राजनगर प्रखंड क्षेत्र के कुजू, ईचा, रेंगाड़बेड़ा, लोधा, पोटका, केशरगड़िया आदि दर्जनों गांवों में जमकर ओलावृष्टि हुई। ईचा गांव के प्रगतिशील किसान व एपपीओ सदस्य मनमोहन सिंहदेव की कई एकड़ में खेती की गई रबी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान मनमोहन सिंहदेव ने बताया िक उन्होंने टमाटर, लौकी, खीरा, बैंगन आदि की खेती की थी। क्षेत्र में 27 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो गई। इससे मुझे लगभग दो लाख रुपए की क्षति हुई है। उन्होंने सरकार से फसल की क्षति की भरपाई करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *