राजनांदगांव के खुटेरी में चारागाह की जमीन पर कब्जा:ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन, नहीं हटा तो करेंगे हाईवे जाम

राजनांदगांव जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खुंटेरी के ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर शिल्पा देवांगन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने गांव की चारागाह जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। बार-बार कहने के बावजूद वे कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर देंगे। 25 ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत ग्राम विकास समिति ने शासकीय जमीन को खाली कराने के लिए वहां जानवरों से घास चराने का निर्णय लिया था। इस दौरान पूरे गांव के लोग मौजूद थे। लेकिन तीन दिन बाद तोप सिंह सतनामी, फगन सतनामी और सूर्यभान बंजारे ने अनुसूचित जाति जनजाति थाने में 25 ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अतिक्रमण हटाने की मांग इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरा गांव घास चराने गया था तो सिर्फ 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर क्यों। उन्होंने थाने का घेराव कर एफआईआर रद्द करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *