राजनांदगांव के युवा ऐप डेवलपर मनीष सिंह ने एक नया ट्रैवल-टेक ऐप ‘ट्रिपारा’ (Tripara) विकसित किया है। यह ऐप भारतीय यात्रियों के अनुभव को सरल, सुरक्षित और अधिक उपयोगी बनाने पर केंद्रित है। इसे जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी है। मनीष सिंह के अनुसार, उनकी टीम वर्तमान में ऐप के शुरुआती संस्करण की अंतिम टेस्टिंग, यूज़र-फीडबैक और जमीनी स्तर के सर्वेक्षणों पर काम कर रही है। उनका कहना है कि ‘ट्रिपारा’ केवल एक ऐप नहीं, बल्कि यात्रा से जुड़ी चुनौतियों को समझकर समाधान प्रदान करने का एक प्रयास है। एआई-सहायता और आसान यात्रा अनुभव देगा राजनांदगांव से निकलकर तकनीकी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले मनीष लंबे समय से तकनीकी नवाचारों से जुड़े रहे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय इनोवेशन कार्यक्रमों में भी आमंत्रित किया जा चुका है। उनका मानना है कि छोटे शहरों में भी बड़े तकनीकी सपने साकार हो सकते हैं। ‘ट्रिपारा’ का पहला संस्करण जल्द ही पेश किया जाएगा। मनीष सिंह ने बताया कि टीम एआई-आधारित सुधारों और स्थिर तकनीक पर ध्यान केंद्रित कर रही है, ताकि शुरुआत से ही उपयोगकर्ता अनुभव भरोसेमंद हो। शुरुआती फीचर्स में एआई-सहायता प्राप्त यात्रा सुझाव, आसान ट्रिप प्लानिंग, लोकल सर्वे और नई पार्टनरशिप शामिल होंगी। ‘ट्रिपारा’ ऐप लाएगा होम-स्टे और लोकल अनुभव टीम होटल सर्किट, ट्रैवल पार्टनर और कुछ विशेष जनजातीय क्षेत्रों में होम-स्टे मॉडल पर भी काम कर रही है। इसका उद्देश्य यात्रियों को स्थानीय और प्रामाणिक अनुभव प्रदान करना है। मनीष का कहना है कि फीचर्स को यात्रियों की जरूरतों किफायत, सुविधा या उपयोगिता के आधार पर डिज़ाइन किया जा रहा है। मनीष ने स्पष्ट किया कि टीम ऐप लॉन्च को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बच रही है। उनकी प्राथमिकता तकनीक की मजबूती और स्थिरता है। प्लेटफॉर्म भविष्य में अधिक शहरों में पार्टनर नेटवर्क बढ़ाने, एआई-आधारित पर्सनलाइज्ड ट्रैवल इनसाइट्स और सुरक्षित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।


