राजनांदगांव जिला पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने नाम कर लिए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की किरण रविंद्र वैष्णव ने 10 वोट हासिल किए। उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की बागी उम्मीदवार विभा साहू को केवल 3 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की किरण साहू ने 10-3 के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस के बागी उम्मीदवार महेंद्र यादव को सिर्फ 3 वोट मिले। महेंद्र यादव डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। लोकसभा में मिली थी हार बता दें कि पिछले 15 सालों से छुरिया जनपद क्षेत्र से ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष गीता घासी साहू भी इसी क्षेत्र से थीं। भाजपा के लिए यह जीत खास है क्योंकि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग नहीं की चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और महामंत्री सौरभ कोठारी मौजूद रहे। कांग्रेस के लिए राहत की बात यह रही कि उनके तीनों बागी सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग नहीं की।


