राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज के 84 मेधावी छात्र सम्मानित:डॉ. रमन सिंह ने किया स्वर्ण पदक वितरण; 11 करोड़ की लाइब्रेरी की घोषणा

राजनांदगांव के शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और पदक वितरण समारोह संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्नातक और स्नातकोत्तर के 84 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले गगन नाथ जोगी और कुमकुम झा समेत सभी विद्यार्थियों को डॉ. सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। एनएसएस, एनसीसी, रेड क्रॉस, योगा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी गोल्ड मेडल से नवाजा गया। डॉ. सिंह ने कॉलेज द्वारा 2022 से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने की सराहना की। उन्होंने कॉलेज के प्रथम अवैतनिक प्राचार्य किशोरी लाल शुक्ला सहित अन्य दिग्गजों का स्मरण किया। महंत राजा दिग्विजय दास के विजन से स्थापित यह कॉलेज जिले का सबसे बड़ा शैक्षणिक संस्थान है। कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि नालंदा परिसर की तर्ज पर 11 करोड़ रुपए की लागत से एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। यह लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी और यहां यूपीएससी, पीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए। देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेंद्र सिंह और डॉ. सोनल मिश्रा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *