राजनांदगांव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बने संतोष पिल्ले:4 बार के पार्षद रहे; मुकेश साहू को उप नेता प्रतिपक्ष की मिली जिम्मेदारी

राजनांदगांव नगर निगम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीनियर पार्षद संतोष पिल्ले नेता प्रतिपक्ष बनाए गए है। कांग्रेस की ओर से पिल्ले को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही मुकेश साहू को उप नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। संतोष पिल्ले ममता नगर, तुलसीपुर और लेबर कालोनी क्षेत्र से लगातार चार बार पार्षद रहे हैं। वे पहले नगर निगम के एमआईसी सदस्य भी रह चुके हैं। पिल्ले पंडित किशोरी लाल शुक्ला लॉ कॉलेज के प्रेसिडेंट भी रहे हैं। कॉलेज के समय से ही वे कांग्रेस की राजनीति से जुड़े हुए हैं। कई पार्षदों ने की थी दावेदारी निगम चुनाव के बाद से कांग्रेस पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी। कुछ पार्षदों ने इस पद के लिए दावेदारी भी पेश की थी। PCC चीफ ने लगाई मुहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ पार्षद संतोष पिल्ले को यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस (AICC) कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने इस नियुक्ति पर मुहर लगाई है। पिल्ले की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। वार्ड नंबर 17 के निवासियों ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *