राजनांदगांव में एक घर से मिला गांजे का पौधा:125 मकानों में छापेमारी, तलवार-गांजा जब्त; चोरी के 3 आरोपी पकड़ाए

राजनांदगांव शहर में एक घर से गांजे का पौधा मिला है। पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा पर्यटन स्थल में छापेमारी की। 26 जून की रात टीम ने सभी रिसॉर्ट की जांच की और वहां ठहरे लोगों के आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की। मनगटा क्षेत्र में दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव से जुआरी जुआ खेलने पहुंच रहे थे। 27 जून की सुबह पुलिस ने लखोली के अटल आवास में भी अभियान चलाया। 125 मकानों की तलाशी में एक युवक से धारदार तलवार बरामद की गई। तलवार रखने वाले युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर पुलिस ने सभी संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 48 घंटे में पकड़ाए चोरी के आरोपी वहीं, राजनांदगांव में किराना दुकान से हुई चोरी का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया है। 25 जून की रात को जितेन्द्र भानुशाली की किराना दुकान से चोरों ने 35,000 रुपए का सामान चुराया था। इसमें 15,000 रुपए का किराना सामान और 20,000 रुपए नगद शामिल थे। एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कन्हारपुरी के भूपेन्द्र साहू उर्फ दादू (20), रोहित सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (19) और गणेश साहू (31) शामिल हैं। 27 जून को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, बलदाऊ चंद्राकर समेत पूरी पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *