राजनांदगांव में कोमल सिंह राजपूत बने BJP जिलाध्यक्ष:सौरभ कोठारी महामंत्री नियुक्त, कवर्धा में अध्यक्ष की नियुक्ति बाकी

राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। लंबे समय के बाद शनिवार को कोमल सिंह राजपूत को भाजपा जिला अध्यक्ष और सौरभ कोठारी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। राजनांदगांव चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव और प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख की उपस्थिति में यह घोषणा की गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव मंदिर चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। छत्तीसगढ़ के 36 जिलों में से अब तक 34 जिलों में भाजपा अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। राजनांदगांव के बाद अब केवल कवर्धा जिले में अध्यक्ष की नियुक्ति शेष है। राजनांदगांव में अध्यक्ष और महामंत्री की एक साथ नियुक्ति की गई है। राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह की राजनीतिक जमीन है, वही संतोष पांडे भी यहां से दो बार के सांसद है। गृह मंत्री विजय शर्मा का यह प्रभार जिला भी है। यहां जिला अध्यक्ष को लेकर लंबे समय तक खींचातानी चल रही थी। शनिवार को अध्यक्ष और महामंत्री दो पदों की एक साथ घोषणा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *