राजनांदगांव में गवर्नमेंट प्रेस का नया भवन तैयार:9 करोड़ की लागत से बने भवन CM ने किया लोकार्पण; प्रिंटिंग-बाइंडिंग की मिलेगी सुविधाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजनांदगांव जिले के चिखली में नए गवर्नमेंट प्रेस का उद्घाटन किया। 9 करोड़ रुपए की लागत से बने इस शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय में शासकीय विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन होगा। यह छत्तीसगढ़ का एकमात्र शासकीय मुद्रणालय है। पुराना भवन जर्जर होने के कारण नए भवन का निर्माण किया गया। नए भवन में पेपर गोडाउन, प्रिंटिंग मटेरियल स्टोर और बाइंडिंग की सुविधाएं हैं। इसमें 4 बड़े हॉल और 12 कमरे बनाए गए हैं। विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नए भवन का उद्घाटन इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव के हीरामोती वार्ड में 36.66 लाख रुपए की लागत से बने विशेषीकृत दत्तक अभिकरण के नए भवन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने यहां रह रहे बच्चों से बातचीत की और उन्हें खिलौने भेंट किए। मुख्यमंत्री ने जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरप्रीत कौर से दत्तक अभिकरण की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मौजूद थे। सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव और पर्यटन निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *