राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र स्थित शौर्य ग्राउंड में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देशन में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी सतर्क हैं। पुलिस टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लगातार गश्त कर रही हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम राजनांदगांव और डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बीडीएस टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की गई। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वीआईपी की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।


