राजनांदगांव में दिन का टेम्प्रेचर 39 डिग्री:रायपुर सहित 7 जिलों में पारा 35 डिग्री पार; अगले 4 दिन तेज गर्मी का अलर्ट

प्रदेश में बारिश-बादल के हालात खत्म होते ही गर्मी का असर बढ़ गया है। मंगलवार को राजनांदगांव में पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रायपुर, बिलासपुर और दंतेवाड़ा में पारा 37 डिग्री रहा। दुर्ग, जीपीएम (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) और बस्तर में भी गर्मी के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तेज गर्मी पड़ने का अलर्ट है। रात का तापमान भी बढ़ेगा। प्रदेश में पिछले सप्ताह ओले-बारिश का दौर रहा। कई जिलों में मौसम बदला रहा, लेकिन सोमवार से मौसम ने करवट बदली और गर्मी का दौर शुरू हो गया। सभी शहरों में पारा बढ़ने लगा है। मंगलवार को राजनांदगांव में पारा सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रहा। 7 जिलों में पारा 35 डिग्री पार रायपुर में दिन का पारा सामान्य के बराबर राजधानी में दिन का तापमान सामान्य के बराबर पहुंच गया। पिछले दिनों यह नॉर्मल से कम था। अब आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ेगा। इससे गर्मी में भी वृद्धि होगी। मंगलवार को आसमान साफ रहा। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि देखी गई। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य के बराबर है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। बिलासपुर में पारा 37 डिग्री मंगलवार को बिलासपुर में दिन का तापमान 37.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो औसत से 0.4 डिग्री कम था। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य से करीब 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। जो नॉर्मल से करीब 1.6 डिग्री कम था। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी दुर्ग संभाग के जिलों में इन दोनों तापमान सामान्य से अधिक है। मंगलवार को राजनांदगांव जिले में तापमान सबसे अधिक 39 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग जिले में दिन का टेम्प्रेचर 36.8 डिग्री रहा। दोनों जिले में रात का तापमान 20 डिग्री रहा। सरगुजा में पारा सामान्य से कम यहां मंगलवार को दिन का तापमान समान्य से कम रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 2.7 डिग्री कम था। जगदलपुर में 36 डिग्री रहा टेम्प्रेचर बस्तर संभाग के जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। सोमवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। रात का तापमान 21.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *