राजनांदगांव में पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट चुनाव संपन्न:5 नए ट्रस्टी चुने गए; भावेश बैद को सबसे ज्यादा 280 मत मिले

राजनांदगांव में श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मंडल का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त परिवार का पूरा पैनल विजयी रहा, जिसमें भावेश बैद, अजय सिंगी, ललित भंसाली, जीवन चंद बैद और रोशन गोलछा को ट्रस्टी चुना गया। जैन बगीचा में 18 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ। श्वेतांबर जैन संप्रदाय के सदस्यों ने ट्रस्ट मंडल के सदस्यों के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में कुल 8 सदस्यों ने हिस्सा लिया। भावेश बैद को सबसे ज्यादा 280 मत मिले मतदान के बाद दोपहर 4 बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। कुल 347 वोट पड़े, जिनमें से 345 वैध पाए गए और दो मतपत्र अमान्य घोषित किए गए। एक मतदाता पांच ट्रस्ट मंडल सदस्यों के लिए वोट डाल सकता था। अंतिम मतगणना में भावेश बैद को सर्वाधिक 280 मत मिले। अजय सिंगी को 264, ललित भंसाली को 251, जीवन चंद बैद को 238 और रोशन गोलछा को 229 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार, पांचों ट्रस्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने में सफल रहे। वहीं, बिना पैनल के चुनाव लड़ रहे मनीष छाजेड़ को 200, निर्मल कोठारी को 24 और राजेश बैद को 87 वोट मिले, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जैन समाज ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया चुनाव के बाद, विजयी ट्रस्ट मंडल के पांचों सदस्यों ने श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की गई। समाज के लोगों ने विजयी सदस्यों को बधाई दी। जैन समाज ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें महिला और पुरुष दोनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब इन पांचों ट्रस्टी सदस्यों में से एक प्रमुख ट्रस्टी बनेगा, जो समाज का प्रमुख भी रहेगा। इससे पहले, मनोज बैद प्रमुख ट्रस्टी और श्री जैन श्री संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष थे। उनसे पहले, नरेश डाकलिया (पूर्व महापौर) प्रमुख ट्रस्टी और जैन श्री संघ के अध्यक्ष का पद संभाल चुके थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *