राजनांदगांव में मेज एंड मिलेट्स समिट:एबीस ग्रुप को मिली उपलब्धि; सबसे बड़े मक्का और बाजरा खरीदार के अवॉर्ड से नवाजा गया

राजनांदगांव में मेज एंड मिलेट्स समिट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। देश की प्रमुख पोल्ट्री इंटीग्रेशन कंपनी एबीस एवं आईबी ग्रुप को पोल्ट्री उद्योग में सबसे बड़े मक्का और बाजरा खरीदार का अवॉर्ड मिला है। राजनांदगांव स्थित एबीस ग्रुप का मूल मंत्र है – गांव में रहकर, गांव के लोगों से ही गांव का विकास करना। कंपनी गांव-गांव में किसानों को मक्का और बाजरे की खेती की आधुनिक तकनीक सिखा रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। इस उपलब्धि पर एबीस ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर ऐसा कार्य करना है जिससे भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में आईबी ग्रुप का भी योगदान हो। 27 और 28 मार्च दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में आईबी ग्रुप के वाईस प्रेसिडेंट अर्पित जैन ने एबीस एक्सपोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। पतंजलि समूह के सीईओ संजीव अस्थाना और रेणुका शुगर्स लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *