राजनांदगांव में सौर ऊर्जा योजना में बढ़ी लोगों की रुचि:6573 लोगों ने किया आवेदन, 499 ने वेंडर चुना; 1.08 लाख तक मिलेगी सब्सिडी

राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। कंपनी ने मोहला, छुरिया, डोंगरगांव, राजनांदगांव, खैरागढ़ और डोंगरगढ़ में शिविर लगाए हैं। इन शिविरों में 28 लोगों ने मौके पर ही सौर संयंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर के अनुसार, राजनांदगांव सर्किल में कुल 6,573 आवेदन आए हैं। इनमें राजनांदगांव से 4,889, खैरागढ़ से 325, डोंगरगांव से 193, डोंगरगढ़ से 478 और मोहला से 688 आवेदन शामिल हैं। इनमें से 499 उपभोक्ताओं ने वेंडर का चयन भी कर लिया है। योजना के तहत मिलेगी इतनी सब्सिडी योजना में 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 45,000 रुपए की सहायता मिलती है। 2 किलोवाट प्लांट के लिए 90,000 रुपए और 3 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर 1,08,000 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है। उपभोक्ता सिर्फ 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट देकर बाकी राशि 6 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 साल तक के लिए फाइनेंस करा सकते हैं। योजना के तहत आवेदन के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और बिजली बिल की जरूरत होती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरों में रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाकर प्रदूषण मुक्त और निरंतर बिजली उपलब्ध कराना है। इससे लोगों के मासिक खर्च में भी कमी आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *