राजनांदगांव में 16 पेटी अवैध शराब जब्त:बोलेरो समेत 6 लाख का माल बरामद, महाराष्ट्र से लाया जा रहा था

राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नवदुर्गा पर्व के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, 28 सितंबर को थाना छुरिया पुलिस ग्राम पैरीटोला-बम्हनी क्षेत्र में भ्रमण पर निकली थी। इसी दौरान ग्राम पैरीटोला में मुखबिर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र के काकोड़ी से देसी शराब बोलेरो वाहन में भरकर कल्लूबंजारी से छुरिया की ओर लाई जा रही है। इस सूचना पर बम्हनी मेन रोड, पडरामटोला मोड़ के पास नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान मिला शराब कार्रवाई के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CP 3015 को रोककर तलाशी ली गई। इसमें आरोपी इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू (25), निवासी कल्लुटोला (साल्हेटोला) के कब्जे से कुल 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित देसी शराब (संत्रा प्रीमियम डीलक्स) बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 पौवे थे। 6 लाख का मामल बरामद कुल 138.240 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 53,760 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा बोलेरो को भी जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 6,00,000 रुपए है। कुल जब्त माल की कीमत 6,53,760 रुपए है।आरोपी इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *