राजन जैन केपी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरुण जैन गुग्गू को मिली राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी

लुधियाना| श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस, नई दिल्ली की नई कार्यकारिणी में लुधियाना के दो धर्मनिष्ठ सुश्रावकों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। राजन जैन केपी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जबकि अरुण जैन गुग्गू को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया। इस नियुक्ति से जैन समाज में हर्ष की लहर है। कांफ्रेंस के नवनियुक्त प्रधान अतुल जैन द्वारा घोषित इस कार्यकारिणी में राजन जैन केपी, जो पहले राष्ट्रीय संगठन मंत्री थे, को उच्च जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अरुण जैन गुग्गू, जो पंजाब जोन-2 के प्रधान रह चुके हैं, अब राष्ट्रीय मंत्री के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। इस घोषणा की जानकारी ट्रस्ट बोर्ड सदस्य संजीव हीरालाल जैन ने दी। जैन समाज के वरिष्ठजनों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं और इसे लुधियाना के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *