राजपुरोहित समाज कर रहा प्रतिभाओं का सम्मान:50 बच्चों से हुई शुरुआत, 700 प्रतिभाओं को देंगे प्रशस्ति पत्र

राजपुरोहित सेवा न्यास की ओर से आज जोधपुर में डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज की 700 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्रह्म धाम तीर्थ आसोतरा के वेदांताचार्य डॉक्टर ध्यानाराम महाराज के सानिध्य में विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। सेवा न्यास के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तिंवरी ने बताया कि 50 बच्चों के समान समारोह के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साल दर साल ये आंकड़ा बढ़ता गया। वर्तमान में 700 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसमें बोर्ड परीक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर राजपुरोहित सेवा न्यास के डॉक्टर करण सिंह रास, महेंद्र सिंह तिंवरी, भंवरसिंह शिवतलाव, स्वरूप सिंह थोब, डॉ दिलीप सिंह धीरदेसर, दिनेश सिंह सीणिया, राजेंद्र सिंह पुनाड़िया, सज्जन सिंह रुदिया, महेंद्र सिंह खीचन, चंदन सिंह धागड़वास, भंवर सिंह कानोडिया, गणपत सिंह कानोडिया, मनोहर सिंह देवातड़ा, सुरेंद्र सिंह आहोर, राम सिंह सिलारी, रावल सिंह झाबरा, आशुतोष वणदार, शेर सिंह कागनाडा, ओम सिंह निंबाड़ा, शैतान सिंह चाड़वास, गोपाल सिंह ढढोरा, श्रवण सिंह धरमधारी, पदम सिंह ढाबर, सरवन सिंह नारनाडी, कांता सांजू, छैल सिंह बासनी मनणा, दशरथ सिंह धर्मधारी, सरवन सिंह सरवड़ी, लक्ष्मण सिंह नोरवा, श्याम सिंह गादेरी सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *