जालंधर | शिरोमणि अकाली दल जालंधर शहरी की तरफ से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा की तरफ से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, सेक्रेटरी सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इनमें राजबीर सिंह शंटी को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया।


