राजभर ने बनाया RSS…ढाई फीट का पीला डंडा बांटा:आजमगढ़ में कैंप लगाकर 2500 को ट्रेनिंग दी, बोले- बिना लाइसेंस का हथियार

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने RSS (राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना) को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा दांव चला। उन्होंने 2500 कार्यकर्ताओं को ढाई-ढाई फीट के डंडे सौंपे। यह डंडा पीले रंग का है। डंडा रविवार को आजमगढ़ में हुए प्रशिक्षण के दौरान दिया गया। कार्यकर्ताओं काे संगठन की पीली वर्दी भी दी गई। राजभर ने RSS के सैनिकों के बीच बांटे गए डंडे को बिना लाइसेंसी हथियार बताया। कहा- राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और जागरूकता देना है। जिससे वह अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकें। पहले कार्यक्रम की 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए डंडा बांटने का पूरा मामला… सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि पार्टी से जुड़े युवा कार्यकर्ताओं का संगठन बनाया है। इसे उन्होंने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना (RSS) नाम दिया। इसी सेना को उन्होंने बिना लाइसेंस का हथियार देने की बात कही थी। इसे लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा चल रही थी। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं राजभर कल (शनिवार) को ही आजमगढ़ के अतरौलिया पहुंचे थे। कल उन्होंने कहा था कि रविवार को पार्टी के RSS कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी दौरान सभी को बिना लाइसेंस का हथियार दिया जाएगा। इसके बाद रविवार को हुए कार्यक्रम में ढाई हजार से ज्यादा युवा कार्यकर्ता बुलाए गए। इनको सेना के रिटायर अधिकारियों की देख-रेख में सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) की ट्रेनिंग दी गई। राजभर बोले- समाज के बच्चों को जागरूक कर रहे
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- आज हमारे समाज के 60% से अधिक अभिभावकों और बच्चों को कई जरूरी जानकारी नहीं हैं। शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए किस प्रकार की पढ़ाई की जानी चाहिए, यह नहीं पता है। हम RSS को भविष्य के लिए तैयार कर रहे
राजभर ने कहा कि RSS को अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। साथ ही समाजसेवा के जरिए आपदा संकट और सामाजिक समस्याओं में सहयोग करना होगा। हम आप लोगों को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं। रास्ते में कहीं दुर्घटना हो जाए, तो ऐसे घायल व्यक्तियों का वीडियो बनाने की जगह अस्पताल भेजने में मदद करें। यही मानवता है। राजभर ने सपा पर साधा जमकर निशाना
ओमप्रकाश राजभर ने इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा- अखिलेश यादव जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो केवल अपनी जाति के लोगों को नौकरी देने का काम किया। उन्हें अपने कार्यकाल में अहिल्याबाई होल्कर की याद नहीं आई। काशी के मणिकर्णिका घाट पर हो रहे सुंदरीकरण के सवाल पर कहा कि भाजपा विकास में लगी है। अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास कायम रहेगा। इसके साथ ही एक भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी। राजभर पहले भी कई कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को पार्टी का पीला गमछा पहनकर थाना-कोतवाली जाकर अपनी बात करने की नसीहत दे चुके हैं। इस मौके पर उनके बेटे अरविंद राजभर, विधायक बेदी राम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्वांचल के जिन जिलों के कार्यकर्ता पहुंचे, उनमें अंबेडकरनगर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, वाराणसी, चंदौली के लोग शामिल रहे। ————————– ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े किए, नीले बक्से में रखे, झांसी में 7 दिन से एक-एक अंग जला रहा था झांसी में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। रिटायर्ड रेलकर्मी लाश को ठिकाने के इरादे से 7 दिन से रोज एक-एक अंग जला रहा था। बाद में बचे अधजले अंग, हड्डियों और राख को नीले बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *