राजभवन के समक्ष आज भारतीय आदिवासी पार्टी का धरना आज

रांची | भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने गुरुवार को बयान जारी कर आरोप लगाया कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को लागू करने के संदर्भ में राज्य सरकार संवेदनशील नहीं है। उन्होंने झारखंड में हू-ब-हू पेसा कानून लागू करने की मांग की। शुक्रवार को पार्टी आदिवासियों की जमीन लूट और बाहरियों को नौकरी देने के विरोध में राजभवन के समक्ष धरना देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *