राजभाषा समिति की उपसमिति ने हिंदी कार्य का निरीक्षण किया:राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा की अगुवाई में लखनऊ पहुंची संसदीय टीम

लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गोमती नगर में संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति के संयोजक के नेतृत्व में हिंदी कार्य संचालन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप समिति के संयोजक सांसद रामचंद्र जांगड़ा की अध्यक्षता में हिंदी के प्रयोग और कार्य संचालन की प्रगति का गहन निरीक्षण किया गया। समिति ने हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यों में इसे प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस निरीक्षण बैठक में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद राजलक्ष्मी शाह, सांसद विशेश्वर हेगड़े,सांसद राजेश वर्मा, समिति के सचिव प्रेम नारायण, संसदीय राजभाषा समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने केंद्र और कार्यालय में हिंदी के कार्य संचालन की स्थिति का आकलन किया। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। बैठक में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि इस निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में हिंदी भाषा के प्रभावी उपयोग और कार्यों में उसकी अनिवार्यता सुनिश्चित करना था। समिति ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाने के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *